विश्वास बैंक और विश्वास संस्था माता महारानी की सेवाओं के उपयोग संबंधी नियम व शर्तें।
विश्वास बैंक के पोर्टल, बचत खाते, सावधि जमा, ऋण सुविधाओं और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों का उपयोग इन नियमों और शर्तों की स्वीकृति पर आधारित है। खाता खोलने हेतु आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष (नाबालिग खातों को छोड़कर) और वैध भारतीय नागरिकता अनिवार्य है।
ऋण की स्वीकृति क्रेडिट समिति द्वारा आवेदक की आय, साख एवं आवश्यक प्रतिभूतियों (Collateral) के सत्यापन के पश्चात ही की जाती है। ऋण प्राप्तकर्ता को निर्धारित मासिक ईएमआई का नियत तिथि पर अथवा उससे पूर्व भुगतान करना अनिवार्य है। विलंब की स्थिति में विहित विलंब शुल्क देय होगा।
विश्वास बैंक, विश्वास संस्था माता महारानी के तत्वावधान में संचालित एक समुदाय-केंद्रित वित्तीय एवं समाज कल्याण संस्था है। सभी वित्तीय कार्यकलाप संस्था के पंजीकृत उप-नियमों और लागू सहकारी सिद्धांतों के अनुसार संचालित होते हैं।
आधिकारिक संपर्क: +91 9485877237 | support@vishwasbank.in
प्रशासनिक कार्यालय: विश्वास बैंक भवन, जबलपुर, मध्य प्रदेश